माँ चामुण्डा फाउंडेशन द्वारा सैकड़ों नवविवाहिताओं को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए माँ चामुण्डा से आशीर्वाद की प्रार्थना की गई।
यह आयोजन मिथिला की समृद्ध परंपरा, संस्कृति एवं नारी सम्मान को समर्पित रहा। माँ चामुण्डा फाउंडेशन का यह प्रयास हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और समाज में सम्मान एवं एकता का संदेश देने की दिशा में एक सुंदर पहल है। ❤️
जय माँ चामुण्डा | जय मिथिला
