Latest News Updates

Total 1 items

Active News

25 May 2026 दिनांक 16/05/2026 को सुबह 10:30 बजे महा शक्तिपीठ माँ चामुण्डा स्थान, पचही के प्रांगण में मां चामुण्डा भगवती के ऑफिसियल वेबसाइट का लोकार्पण किया गया।
प्रेष विज्ञपति दिनांक 16/05/2026 (शनिवार) को सुबह 10:30 बजे महा शक्तिपीठ माँ चामुण्डा स्थान, पचही के प्रांगण में मां चामुण्डा भगवती के ऑफिसियल वेबसाइट www.chamundasthan.in का लोकार्पण भाजपा के वरिष्ट नेता श्री ज्योति झा एवं चामुण्डा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार झा और सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से लैपटॉप में इंटरनेट माध्यम से माउस के बटन दबा कर किए। इस वेबसाइट के चालू होने पर माँ चामुण्डा भगवती के महात्मय की जानकारी इन्टरनेट के माध्यम से देश-विदेश तक पहुचेगी और इससे पर्यटन का बढावा मिलेगा, माँ चामुण्डा भगवती के श्रद्धालुओं को वेबसाइट के माध्यम से माँ भगवती का दर्शन कर सकेंगे, वेबसाइट के जरिए देश-विदेश में बैठे भक्त ऑनलाइन माध्यम से मंदिर में दान या चढ़ावा दे सकते हैं जिससे मंदिर की आय बढ़ेगी, भक्त घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से किसी विशेष पूजा, कुमारी कन्या भोजन, मुंडन, उपनयन, विवाह, बलिप्रदान, हवन, अनुष्ठान और गाड़ी पूजा के लिए पंडित जी का समय और सामग्री बुक कर सकते हैं, दान के पैसों का उपयोग और मंदिर के विकास कार्यों की जानकारी वेबसाइट पर प्रकाशित करके पारदर्शिता बनाई जायेगी, मंदिर के आगामी उत्सवों और आयोजनों की जानकारी जैसे महादेव पूजा सह चामुण्डा महोत्सव, विशाल भंडारा, विशेष मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी अपडेट करके अधिक से अधिक भक्तों को आमंत्रित किया जाएगा, बाहरी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पता पहुंचने के साधन और समय-सारिणी (दर्शन और आरती का समय) खोजना आसान हो जाएगा एवं ऑनलाइन माध्यम से सदस्य भी बन सकते हैं सदस्य तीन तरह के होंगे 1. सामान्य सदस्य जिसका सदस्यता शुल्क 251/- रुपया एवं वैधता एक वर्ष 2. सक्रिय सदस्य जिसका सदस्यता शुल्क 501/- रुपया एवं वैधता तीन वर्ष 3. विशिष्ट सदस्य जिसका सदस्यता शुल्क 2501/- रुपया एवं वैधता आजीवन रहेगा। विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी महा शक्तिपीठ माँ चामुण्डा स्थान के परिसर में "वट-सावित्री" व्रतोत्सव पर सुवासिनी व्रती एवं समस्त भक्त-गण को चामुण्डा विकास फाउंडेशन के द्वारा शरबत और शीतल जल पिलाया गया। जिसमे चामुण्डा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार झा, सदस्य सोनू झा, लालन झा, धिरेन्द्र नारायण झा, शंकर मिश्र, संतोष झा, नविन झा, अमरजी झा, राजेश ठाकुर, राम सागर कामत, किशोर एवं आदि भक्त थे।
Hover over the news to pause scrolling